Haryana News: हरियाणा में FCI का मैनेजर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, ACB ने की बड़ी कार्रवाई
Jun 9, 2025, 14:06 IST
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) के कार्यालय में कार्यरत मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मैनेजर की पहचान धर्मेंद्र सिंह कटारिया के रुप में हुई है। उन्होंने एक मामले में 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में ACB को सूचना दी। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर मैनेजर को अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में की गई। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। 30 हजार के साथ आरोपी अरेस्ट वहीं एसीबी की टीम ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह से 30 हजार रुपये रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई है और सभी सबूतों को कब्जे में लेकर एसीबी ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट में किया जाएगा पेश आरोपी धर्मेंद्र सिंह कटारिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।