Haryana News: हरियाणा में आर्मी में तैनात जवान के पिता की हत्या, रिश्तेदार ने मारी गोली
Jun 9, 2025, 11:47 IST
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी से बड़ी खबर आ रही है। यहां आर्मी में सेना के पठानकोट बेस में तैनात जवान के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्या का आरोपी दूर के रिश्तेदार पर लगा है। वहीं मौके पर पहुंची कोसली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से दो गोली के खोल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। जानकारी के मुताबिक, भाकली निवासी बिरेंद्र का बेटा पवन भारतीय सेना में पठानकोट में तैनात है। वह 7 जून को गेम की प्रेक्टिस में शामिल होने के लिए पहले हिसार आया। इसके बाद वह ताऊ पूर्णसिंह के घर पर रविवार को आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचा। पवन को रात को ही ड्यूटी पर लौटना था, जिस कारण उसका पिता बिरेंद्र उसे कोसली छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वो गांव के श्मशाम घाट के पास पहुंचे तो भाकली निवासी भरत उर्फ राहुल, उसके भाई दीपक, राहुल उर्फ सीडी, भोतवास निवासी व विनय समेत अन्य ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इन लोगों ने बिरेंद्र के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोप है कि भरत ने बिरेंद्र पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान बिरेंद्र की पत्नी आशा अपनी परिवार की महिलाओं के साथ वहां पहुंच गई। इन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट करने का प्रयास करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बिरेंद्र की हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर बुलाई पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। सीन आफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से 2 गोली के खोल, दो जिंदा कारतूस और ब्लैड के टुकड़े बरामद किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आशा देवी के बयान पर केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। एक आरोपी को पुलिस ने काबू भी कर लिया, परंतु अभी उसकी पुष्टि नहीं की गई है। दो दिन पूर्व शादी में हुआ था झगड़ा मृतक की पत्नी ने पुलिस बयान में बताया कि उसके पति का लिसान में भरत के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति के साथ दुकान पर जाकर मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। इसी बात को लेकर आरोपी उसके पति के साथ रंजिश रखने लगे थे। यह आरोपी 8 जून को आयोजित कुआं पूजन समारोह भी शामिल होने के लिए आए थे। ये भी पढ़ें- 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 44 हजार होमगार्ड पदों पर निकलने वाली है बंपर भर्ती