{"vars":{"id": "128336:4984"}}

प्रेम विवाह की जिद बन गई मौत की वजह, पिता ने बेटी की हथौड़े से मार-मारकर कर दी हत्या

 
Rajasthan News: राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी इलाके के घूमनसर कलां गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां अपनी 23 साल की बेटी की एक पिता ने हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बेरहम पिता ने इसलिए हत्या कर दी कि बेटी अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी।

अड़ी थी बेटी

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका प्रियंका BSC स्नातक थी और झुंझुनूं में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि उसकी प्रेम विवाह करने की जिद से उसका पिता लगातार नाराज चल रहा था। इसी के चलते पिता ने हथौड़ी से वार कर बेटी की जान ले ली। Rajasthan News

हादसा बताने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने इस घटना को छिपाने के लिए इसे हादसा बताने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि प्रियंका सीढ़ियों से गिर गई और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी गई। Rajasthan News

अंतिम संस्कार

मिली जानकारी के अनुसार, लेकिन जब मृतका के चाचा के बेटे गौरव को शक हुआ। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिड़ावा DSP विकास धींधवाल और पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान सिंह मौके पर पहुंचे और वक्त पर अंतिम संस्कार रुकवा दिया। Rajasthan News

मामला

जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई। आखिरकार पूरा सच सामने आ गया। मिली जानकारी के अनुसार, थाना अधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।