FASTag: नेशनल हाईवे पर सफर होगा महंगा, FASTag एनुअल पास की कीमतें बढ़ी
Mar 16, 2026, 18:29 IST
FASTag: नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। NHAI ने वित्त वर्ष 2026- 27 के लिए FASTag एनुअल पास की कीमतों में बदलाव का ऐलान किया है। पहले यह पास 3 हज़ार रूपये में बन रहा था लेकिन अब इसकी क़ीमत बढ़ाकर 3075 रुपए कर दी गई। यह बदलाव 1अप्रैल से लागू होगा।
क्या है एनुअल पास?
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि 15 अगस्त 2025 से एनुअल पास कि सुविधा लागू की गयी थी। ताकि यात्री बिना रुके टोल से गुजर सके।
यह पास निजी कार, एसयूवी और गैर व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है। NHAI के मुताबिक अब तक लगभग 55 लाख से ज्यादा वाहन चालक इस एनुअल पास का प्रयोग कर रहे है।
एनुअल पास का फायदा
एनुअल पास का सबसे बड़ा फायदा यह है कि वाहन चालकों को बार- बार FASTag रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पडती। इस पास की वैधता एक रिचार्ज के बाद एक साल के लिए या कुल 200 प्लाजा पार करने तक होती है।