सभी टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा FASTag पास, 3000 खर्चने से पहले यहां जानें नई स्किम का पूरा गणित
Jun 21, 2025, 07:48 IST
FASTag Pass: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 3000 के नई टोल पास योजना का ऐलान कर दिया है। लेकिन आपको इस नई फास्टेग आधारित वार्षिक टोल पास योजना के तहत 3000 रुपये के पास में पूरे साल टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं है। जानें क्यों...आपको बता दें कि इस योजना के तहत आप एक साल में 200 टोल नाकों से ही गुजर सकते हैं। हालांकि यह योजना अभी सिर्फ NHAI और NE के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगी। स्टेट हाईवे के अंतर्गत आने वाले टोल बूथ पर यह नया पास नहीं चलेगा। ऐसे में अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि देश में आखिर कितने टोल प्लाजा हैं, जो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत आते हैं। 3000 रुपये का पास बनवाकर कहां-कहां टोल देने की जरूरत नहीं होगी। किस राज्य में कितने टोल प्लाजा NHAI के अंतर्गत आते हैं? देश में कितने नेशनल एक्सप्रेसवे हैं? तो आइए हम आपके इस बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं।
जानें देश में कुल कितने NHAI टोल
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के टोल इर्न्फोमेशन सिस्टम के रिकॉर्ड के मुताबिक कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश में कुल 1057 NHAI टोल हैं। इसका मतलब हुआ कि इन सभी टोल पर आपका 3000 रुपये वाला पास काम करेगा। इसमें करीब 78 टोल तो आंध्र प्रदेश में ही हैं। बिहार में नेशनल हाईवे के 33 टोल हैं जबकि यूपी में 123 टोल प्लाजा हैं। मतलब अगर आप ये सोच रहे हैं कि नया पास बनवाना घाटे का सौदा हो सकता है तो शायद यह गलत ही होगा।जानें कैसे चेक करें लिस्ट में टोल बूथ
- देश में कौन से राज्य में कितने टोल हैं, उनका पता आप अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ही लगा सकते हैं। मान लीजिए आपको
- दिल्ली से राजस्थान जाना है तो आप लिस्ट में चेक कर सकते हैं कि तीनों राज्यों में कहां-कहां और कितने टोल हैं।
- NHAI के ऑफिशियल पोर्टल tis.nhai.gov.in पर जाना होगा
- होम पेज के Toll Plazas के बटन पर क्लिक करें
- यहां आपको At a Glance पर क्लिक करना होगा
- आपके सामने सभी टोल प्लाजा की लिस्ट खुल जाएगी
- आप जिस राज्य के टोल की जानकारी चाहते हैं, उसे चेक कर सकते हैं