{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Holiday Homework: स्कूली बच्चों के लिए जरूरी खबर, शिक्षा विभाग ने छुट्टियों के होमवर्क को लेकर दिए आदेश

 
Holiday Homework: स्कूली बच्चों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों (2025) के दौरान सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए विशेष होमवर्क तैयार किया है। यह होमवर्क कक्षा 6वीं से 10वीं तक के छात्रों को अंग्रेजी, पंजाबी, गणित, ईवीएस, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में दिया जाएगा। बता दें कि होमवर्क PDF फॉर्मेट में तैयार किया गया है और इसे PunjabEducare ऐप पर अपलोड कर दिया गया है। SCERT की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि सभी स्कूल प्रमुखों और अध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे इस होमवर्क को छात्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। छात्रों को छुट्टियों के दौरान पढ़ाई से जुड़े रखने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। SCERT डायरेक्टर अरविंद कौर ने बताया कि होमवर्क का उद्देश्य छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को गर्मियों की छुट्टियों में भी जारी रखना है।