{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Dwarka Expressway: द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ेंगे गुरुग्राम के ये सेक्टर, सैनी सरकार ने तैयार किया ये प्लान

 
Dwarka Expressway: गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने स्थानीय अधिकारियों को द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ आठ स्थानों पर भूमि अधिग्रहण पर विचार करने का निर्देश दिया है।  जिसके लिए लैंड पुलिंग, ई-भूमि पोर्टल या विकास अधिकारों का ट्रांसफर (transfer of development rights) किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य गुरुग्राम के बड़े सेक्टरों की सड़कों को एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करना है। ताकि, लोगों का सफर आसान हो जाए।

19 किलोमीटर लंबे हिस्से में 150 मीटर चौड़ी जमीन ली गई

जानकारी के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए प्राधिकरण ने गुरुग्राम में 19 किलोमीटर लंबे हिस्से में 150 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण किया गया है। एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ ग्रीन जोन बनाने की योजना था। हालांकि, बजट न होने की वजह से आवश्यक भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जा सका और ये प्रोजेक्ट कई तरह की परेशानियों में उलझ कर रह गया। हालांकि, इन मुद्दों को हल करने के प्रयास किया जा रहा है।

कमेटी का किया गया गठन

इसी बीच हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के मुख्य प्रशासक ने स्थानीय अधिकारियों को आठ बाकी लैंड पॉकेट के अधिग्रहण की संभावना तलाशने का निर्देश दे दिया है। इसका उद्देश्य मास्टर सेक्टर डिवाइडिंग रोड्स को द्वारका एक्सप्रेसवे से कनेक्ट और सर्विस रोड बनाने का काम पूरा करना है। इसके लिए दो अतिरिक्त भूमि पॉकेट्स का अधिग्रहण किया जाएगा। इस मामले की जांच करने और फाइनल सिफारिश प्रस्तुत करने के लिए भूमि अधिग्रहण अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। मामला अभी समिति के अधीन है। वहीं गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) के अनुसार, सेक्टरों की सड़कों को एक्सप्रेस वे तक कनेक्ट करने के लिए लगभग 4.33 एकड़ भूमि की जरूरत है। जिसको लेकर चर्चा चल रही है।

गुरुग्राम के इन सेक्टरों को किया जाएगा एक्सप्रेस वे से कनेक्ट

-सेक्टर 99 ए -सेक्टर 101 -सेक्टर 102 -सेक्टर 102 ए -सेक्टर 103 -सेक्टर 106 -सेक्टर 109 -सेक्टर 110 ए -सेक्टर 9

क्या बोले एचएसवीपी के अधिकारी

HSVP अधिकारियों का कहना है कि आठ Points पर भूमि अधिग्रहण करने से मास्टर सेक्टर की सड़कों को सतह के स्तर पर द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने में मदद मिलेगी और CPR के साथ जल निकासी प्रणालियों को पूरा करने में सुविधा होगी। वहीं जीएमडीए के अधिकारियों ने कहा कि इनमें से कुछ सड़कों का निर्माण पहले ही किया जा चुका है और अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद उन्हें जोड़ा जा चुका है। अब भूस्वामी जल्द ही मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

गुरुग्राम में 11 जगहों पर दूर हुई समस्याएं

HSVP के अधिकारियों की मानें, तो गुरुग्राम में 11 स्थानों पर अड़चनें पहले ही दूर कर दी गई हैं और अधिग्रहित भूमि को सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचे के कामों को जीएमडीए के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

ये स्थान है शामिल

- सेक्टर 82/82ए -सेक्टर 70-71 (रामबीर की ढाणी) -सेक्टर 85/86 -सेक्टर 79 की बाहरी सड़क -सेक्टर 79/79ए -सेक्टर 78/79 -सेक्टर 9बी/37सी -सेक्टर 78/80 -सेक्टर 88/89 -सेक्टर 81/82 -सेक्टर 71/73