{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Delhi Traffic Jam: दिल्ली वालों को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, NHAI ने बनाया खास प्लान

 
 

Delhi Traffic Jam: दिल्ली के ट्रैफिक जाम को लेकर हर कोई वाकिफ है। यहां की सड़कों पर ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में सफर करने वालों के लिए काम की खबर है। यहां हाथी चौक से ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए  NHAI ने खास प्लान तैयार किया है।

द्वारका इलाके में मुसीबत बना ट्रैफिक जाम
द्वारका इलाके में अर्बन एक्सटेंशन रोड- 2 (UER- 2) बनने के बाद जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी बनने लगी है। हाथी चौक, भरथल चौक और धूल सिरस चौक पर पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। 

सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम हाथी चौक पर लगता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए NHAI ने लालबत्ती लगाने की तैयारी शुरु कर दी है। इससे ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

NHAI ने बनाया खास प्लान
UER- 2 के निर्माण से दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट से बवाना और अलीपुर का सफर आसान हो गया है। लेकिन द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के पास हाथी चौक पर गाड़ियों को आगे जाने के लिए कोई रास्ता नहीं मिल रहा है।