{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! ये गलतियां की तो लगेगा भारी जुर्माना

 
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर दिल्ली मेट्रो में ये गलतियां करी तो आपको जुर्माना लग सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं।


मेट्रो में किन-किन गलतियों के कारण लग सकता है जुर्माना?
कई ऐसी गलतियां है जिन्हें करने पर मेट्रो में जुर्माना लग सकता है। अगर पुरुष महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में सफर करते हुए पाए जाते हैं तो जुर्माना लग सकता है। अगर कोई यात्री मेट्रो के फर्श पर बैठकर सफर करते हुए पकड़ा जाता है तो जुर्माने का प्रावधान है।

कौन सा होता है महिला कोच?
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए पहला डिब्बा आरक्षित होता है। गाड़ी की गति की दिशा में पहला डिब्बा सिर्फ महिलाओं को चढ़ने की परमिशन होती है।

जो पुरुष महिला कोच में चढ़ जाते हैं, उन्हें पकड़ने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड अलग-अलग मेट्रो स्टेशन पर रहते हैं।