{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 DA Hike:  केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सैलरी में होगी बंपर बढ़ोत्तरी

 
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। होली पर DA पर केंद्र सरकार के फैसले को बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन अब ये इंतज़ार थोड़ा और बढ़ता नजर आ रहा है।

कैबिनेट बैठक से थी उम्मीदें
आमतौर पर केंद्र सरकार होली या उससे पहले महंगाई भत्ते की घोषणा कर देती है। लेकिन इस बार इस फैसले में देरी हजती नजर आ रही है। कर्मचारियों को पीएम मोदी कि अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग से उम्मीद थी। लेकिन अब कर्मचारियों को कुछ समय के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।


महंगाई भत्ते में होगी कितनी बढ़ोतरी
 जनवरी से जून 2026 छमाही के लिए महंगाई भत्ता (DA) में लगभग 2% की बढ़ोतरी कि संभावना जताई जा रही है। अगर इसे लागू किया जाता है तो DA वर्तमान 58% से बढ़कर सैलेरी का लगभग 60% हो सकती है. बता दें कि मंहगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को बढ़ती मंहगाई के प्रभाव को कम करने में सहायता करता है।