{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Crime News: पड़ोसन की नाइटी चुराकर पहनी, CCTV में खुल गया बड़ा राज, पुलिस ने सोते पकड़ा तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

 
Crime News: राजस्थान के सीकर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शातिर चोर ने पुलिस और जनता दोनों को हैरानी में डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक, रामलीला मैदान स्थित काल भैरव मंदिर में चांदी के छत्र चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश राजकुमार उर्फ राजू को कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ चोर का गेटअप, रहा, जो पहचान छुपाने के लिए पड़ोस में रहने वाली एक महिला की नाइट ड्रेस पहनकर वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। Rajasthan Crime News

चोर की अजीब करतूत

जानकारी के मुताबिक,  रामलीला मैदान स्थित प्राचीन काल भैरव मंदिर समिति के गोविंद चतेरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाले तो हड़कंप मच गया। फुटेज में एक युवक महिला की नाइट ड्रेस पहने हाथ में लोहे की सरिया लेकर आता दिखा।  Rajasthan Crime News

मिली जानकारी के अनुसार, वह शातिराना अंदाज में पहले मंदिर के बाहर बैठकर तसल्ली से बीड़ी पीता है और फिर सरिया से गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल होता है। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे कैमरों में कैद हो गई। आरोपी को लगा कि पड़ोसन की नाइटी के कारण पुलिस उस तक पहुंचेगी और वह बच जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

खोल दी पोल

जानकारी के मुताबिक, थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में टीम ने करीब 30 CCTV कैमरों की कड़ियों को जोड़ा। पुलिस की तफ्तीश रायजी का कुआं इलाके में एक किराए के मकान तक पहुंची। वहां डोरी पर सूख रहे कपड़ों को देखकर पुलिस का माथा ठनका। दरअसल आरोपी ने चोरी के वक्त जिस महिला की नाइटी पहनी थी, उसे उसने रात में पड़ोस के घर के बाहर से चुराया था यही नाइटी पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गई।  Rajasthan Crime News

सामने खड़ी थी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जब आरोपी के कमरे पर पहुंची, तो वह वारदात को अंजाम देकर चैन की नींद सो रहा था। जैसे ही राजकुमार की आंखें खुलीं, उसने सामने पुलिस को खड़ा पाया।  Rajasthan Crime News

जानकारी के मुताबिक,  कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि पहचान छुपाने के लिए उसने महिला के कपड़े पहने थे। पुलिस के अनुसार, राजकुमार एक आदतन अपराधी है और पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है।