Credit Card Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, लाखों ग्राहकों पर होगा असर
Axis Bank के कार्ड में बदलाव
Axis Bank ने अपने Credit Card के रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बदलाव का ऐलान किया है, जो 12 अप्रैल 2026 से लागू होगा।
एयरटेल मोबाइल, ब्रॉडबैंड और DTH पेमेंट पर 25% कैशबैक पहले की तरह जारी रहेगा।
Airtel थैंक्स ऐप के जरिए किए गए यूटिलिटी पेमेंट पर 10% कैशबैक भी मिलेगा।
लेकिन कैशबैक की अधिकतम सीमा अब बिलिंग साइकिल के दौरान अर्जित बेस कैशबैक से जोड़ी जाएगी।
इसके अलावा पहले Swiggy, Zomato और BigBasket पर मिलने वाला 10% कैशबैक अब बदलकर Zomato, Blinkit और District by Zomato पर किए गए ट्रांजैक्शन पर 10% वैल्यू बैक के रूप में मिलेगा। यह राशि पार्टनर वॉलेट में जमा होगी। साथ ही कार्ड के साथ मिलने वाले चार मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा खत्म कर दी जाएगी।
Yes Bank ने बदली खर्च सीमा
1 अप्रैल 2026 से यूटिलिटी बिल और ट्रांसपोर्ट से जुड़े ट्रांजैक्शन पर नई लिमिट लागू करने का ऐलान किया है। बिजली, पानी और गैस जैसे बिलों के भुगतान पर तय मासिक सीमा पार करने के बाद 1% शुल्क और GST लगाया जाएगा।
नई लिमिट के तहत:
प्राइवेट कार्ड: 1 लाख रुपए
प्रीमियम कार्ड: 50 हजार रुपए
अन्य कार्ड: 25 हजार रुपए
टोल और पुल भुगतान पर भी तय सीमा पार होने के बाद 1% ट्रांसपोर्ट शुल्क लगेगा। यह शुल्क प्रीमियम कार्ड के लिए 75,000 रुपए और अन्य कार्ड के लिए 50,000 रुपए की मासिक सीमा के बाद लागू होगा।