Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों समेत 3 जिलों के कलेक्टर बदले; यहां देखें लिस्ट
May 22, 2025, 10:58 IST
Transfer: महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इन्होने 8 IAS अफसरों का तबादला किया है। फेरबदल को लेकर ये आदेश 21 मई को जारी किया गया है। इनमे नगर आयुकर, आयुक्त, संयुक्त सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तीन जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
जानें किसे कौन सी जिम्मेदारी सौंपी
बैच 2008 के IAS अधिकारी नवल किशिर राम को पुणे नगर निगम, पुणे का नगर आयुक्त बनाया गया है। बैच 2009 की आईएएस अफसर शीतल तेली-उगले को खेल एवं युवा, पुणे के आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेएस पापलकर को छत्रपति संभाजी नगर डिवीजन, छत्रपति संभाजी नगर का सम्भागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह पहले धुले कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।इन IAS अफसरों को भी मिला नया कार्यभार
सी.के डांगे (बैच 2010) को मुख्य सचिव कार्यालय, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, मुंबई में संयुक्त सचिव के पद पर भेजा गया है। आनंद भंडारी, अतिरिक्त निपटान आयुक्त और अतिरिक्त निदेशक, भूमि अभिलेख, पुणे को स्थानंतरित करके मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अहिल्यानगर के पद पर तैनात किया गया है।इन जिलों में हुई नए कलेक्टर की नियुक्ति
- अमरावती के नए कलेक्टर के रूप में आशीष येरेकर को नियुक्त किया गया है। वह पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अहिल्यानगर पद पर कार्यरत थे।
- सौरभ कटियार, कलेक्टर अमरावती को स्थानंतरित करके मुंबई उपनगरीय जिला, मुंबई के कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- धुले जिला की नई कलेक्टर पर भाग्यश्रु विस्पुते होंगी। जो पहले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, (न्यू टाउनशिप), सीआईडीसीओ, छत्रपति संभाजी नगर पद पर कार्यरत थी।