CNG Price Hike : CNG के फिर बढ़े दाम, लोगों की जेब पर कितना पड़ेगा असर
Updated: May 23, 2026, 09:46 IST
CNG Price Hike : दिल्ली -एनसीआर वासियों के लिए CNG को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, दिल्ली समेत एनसीआर के लोगों को एक बार फिर से महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पिछले एक महीने के दौरान जहां पेट्रोल-डीजल के दाम तीन बार बढ़ गए तो वहीं सीएनजी (CNG) के दाम में भी एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर से सीएनजी के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले भी हाल ही के दिनों में सीएनजी के दामों में दो बार बढ़ोतरी हुई हैं। CNG Price Hike
कल तक दिल्ली में सीएनजी का दाम 80.09 रुपये प्रति किलो था, जो आज बढ़कर 81.09 रुपये हो गया है।
इसी तरह दिल्ली में पेट्रोल का रेट भी 87 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर और इसी के साथ -साथ डीजल का रेट 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर कीमत हो गई है ।CNG Price Hike
जानकारी के लिए बता दें कि सीएनजी के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर ऑटो, कैब, टैक्सी सहित निजी वाहन चालकों पर पड़ेगा। इस तरह लगातार बढ़ रही कीमतों से लोगों को बार-बार महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।