Chandra Grahan 2026: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं?
कब होगा दूसरा चंद्र ग्रहण?
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 27-28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण अपने आप में ही अनोखा होने वाला है। क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का लगभग 93 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में छिप जाएगा। यह ग्रहण चांद का अधिकांश भाग तांबे जैसा लाल दिखाई देगा। जब चांद पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तब उस पर सिर्फ पृथ्वी के वातावरण से मुड़कर पहुंची सूरज की रोशनी पड़ती है, जिसकी वजह से चांद लाल रंग का दिखाई देता है।
दूसरा चंद्र ग्रहण का समय और अवधि
यह चंद्र ग्रहण लगभग 5 घंटे 39 मिनट तक चलने वाला है। इसकी पूरी प्रक्रिया लंबी होगी। इसकी शुरुआत 28 अगस्त, 01:23 UTC पर होगी और आंशिक ग्रहण का चरम 04:41 UTC होगा। ये चंद्र ग्रहण 28 अगस्त, 07:02 UTC पर खत्म होगा।
बता दें कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है। यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और पूर्वी प्रशांत महासागर के हिस्सों में नजर आने वाला है। भारत में यह दृश्य नहीं है। भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।