Chandigarh: चंडीगढ़ के 5 स्कूलों को बम से उडाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Jan 28, 2026, 11:15 IST
Chandigarh: चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ के 5 स्कूलों को सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-16 का मॉडल स्कूल, सेक्टर-45 का सेंट स्टीफन स्कूल, सेक्टर-35 का मॉडल स्कूल और सेक्टर-19 का मॉडल स्कूल को E-mail के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में धमकी मिलने के बाद छुट्टी कर दी गई है। बच्चों के वापस घर भेज दिया गया। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस के SSP, बम स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंची हैं। स्कूल परिसरों की तलाशी ली जा रही है। अब तक किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु बरामद होने की सूचना नहीं है। Chandigarh News
जानकारी के मुताबिक, पुलिस E-mail भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने और धमकी की सच्चाई की जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर हर जगह निगरानी बढ़ा दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।