Chandar Grahan: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान
Chandar Grahan: आज पूरे देश में होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है। कल 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगेगा। इस दिन चंद्र ग्रहण तो दिखाई देगा, साथ ही आपको ब्लड मून भी दिखेगा। इसके बाद आपको साल 2028 में देखने को मिलेगा। ऐसा नजारा दो से तीन साल के अंतराल में देखने को मिलता है। आज हम आपको साल 2026 में लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
पंचांग के मुताबिक, यह ग्रहण फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर लग रहा है। इस दिन ग्रहण होने के कारण व्रत वाली पूर्णिमा एक दिन पहले ही रहेगी। आज का दिन स्नान और दान करने के लिए बहुत अच्छा है। ज्योतिष के लिहाज से ग्रहण इस वजह से भी खास माना जा रहा है। यह ग्रहण सिंह राशि में लगने जा रहा है। कुंभ राशि में मंगल-सूर्य-राहू- शुक्र और बुध ग्रह विराजमान इस वजह से कई राशि के जातकों का अच्छा समय भी शुरू हो सकता है.
भारत में इस समय दिखाई देगा ग्रहण
इस बार चांद पृथ्वी की गहरी छाया से बाहर आ जाता है तो इस तरह का चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखने की जरूरत है। ग्रहण का सूतक कल सुबह 6:20 से ही शुरू हो जाएगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण मध्यान्ह 3:20 मिनट से शुरू होकर शाम 6:45 मिनट पर मोक्ष होगा जबकि सूतक काल इसे ठीक 9 घंटे पहले ही लागू हो जाएगा।