CBI का बड़ा एक्शन, इनकम टैक्स अधिकारी को 25 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
Jun 1, 2025, 16:22 IST
CBI: राजधानी दिल्ली में CBI टीम ने इनकम टैक्स विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा हैं। CBI ने आरोपी अमित कुमार सिंघल को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके अलावा हर्ष कोटक नामक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपी अमित कुमार सिंघल ने शिकायतकर्ता को राजस्व विभाग में राहत देने के नाम पर कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने डर दिखाया था कि अगर 45 लाख रुपये नहीं दिए तो आयकर विभाग की कार्यवाही जारी रहेगी। शिकायतकर्ता को सजा के साथ भारी जुर्माने का भी डर दिखाया। इसके बाद डील हो गई कि पहली किस्त में 25 लाख रुपये देंगे। शिकायतकर्ता ने उन्हें यह टोकन राशि दी, लेकिन CBI ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। सूत्रों ने बताया कि हर्ष कोटक नाम के शख्स को भी हिरासत में लिया है, जो कि इस मामले में बिचौलिये की भूमिका निभा रहा था। उन्होंने बताया कि अमित सिंघल की गिरफ्तारी उनके आवास से हुई है। फिलहाल मामले की जांच जुताई जा रही है।