मुंबई और अहमदाबाद के बीच जल्द दौड़ेगी Bullet Train, बनाया जा रहा 508 KM लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
May 26, 2025, 12:35 IST
Bullet Train : भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जा रहा है। सीएनएन न्यूज-18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस रूट पर बुलेट ट्रेन सेवा गुजरात के साबरमती और वापी के बीच 2028 तक शुरू हो सकती है। वहीं, 2030 तक पूरे रूट पर ट्रेन चलने की उम्मीद है। यात्री रुझान और किराया तय करने के लिए सर्वे इस परियोजना से पहले नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) द्वारा विस्तृत राइडरशिप सर्वेक्षण कराया जाएगा। इस सर्वेक्षण में यह आकलन किया जाएगा कि यात्री कार, टैक्सी, बस, एसी ट्रेन या हवाई यात्रा जैसे मौजूदा यात्रा विकल्पों की तुलना में हाई-स्पीड रेल को कितना पसंद करेंगे। यह सर्वेक्षण खास तौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के आसपास के क्षेत्रों पर केंद्रित होगा। इसके जरिए किराया निर्धारण, यात्रियों की संख्या और यातायात का अनुमान तय किया जाएगा। Bullet Train किस राज्य में कितनी दूरी तय करेगी बुलेट ट्रेन इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है. इसमें से लगभग 348 किलोमीटर गुजरात में होगी. जबकि 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में तय की जाएगी. गुजरात में जिन स्टेशनों पर बुलेट ट्रेन रुकेगी. उनमें वापी, बिलीमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं. महाराष्ट्र में मुंबई (BKC), ठाणे, विरार और बोईसर में स्टेशन बनाए जा रहे हैं. अब तक कितना काम पूरा हुआ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. 300 किमी वायाडक्ट का निर्माण 383 किमी पियर वर्क, 401 किमी फाउंडेशन, 326 किमी गर्डर कास्टिंग पूरी हो चुकी है. इसके अलावा मुंबई के BKC स्टेशन पर 76 प्रतिशत खुदाई का काम भी पूरा किया जा चुका है. महाराष्ट्र में परियोजना को लेकर रही बाधा गुजरात में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम अपेक्षाकृत तेजी से हुआ है. लेकिन महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के चलते यह कार्य करीब तीन साल तक रुका रहा. यह देरी पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में सामने आई थी. बुलेट ट्रेन से होंगे कई फायदे बुलेट ट्रेन के संचालन से भारत दुनिया के उन 15 देशों की सूची में शामिल हो जाएगा. जहां हाई-स्पीड रेल प्रणाली उपलब्ध है. इससे देश को कई महत्वपूर्ण लाभ होंगे: आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. Bullet Train यात्रा समय में भारी कमी, प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट, विदेशी तेल पर निर्भरता कम, नए रोजगार के अवसर,