{"vars":{"id": "128336:4984"}}

BSNL की 5G सर्विस जल्द होगी शुरू, तारीख का हुआ ऐलान!

 
BSNL यूजर्स के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। BSNL जल्द अपनी 5G सेवाएं शुरू करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक BSNL अपनी 5G सर्विस दिल्ली समेत जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरो से शुरू करेगा। पिछले दिनों BSNL ने Q-5G FWA सर्विस हैदराबाद में शुरू की थी। हालांकि यह नॉर्मल 5G सर्विस से अलग है लेकिन इसके आने के बाद से साफ हो गया था कि 5G सर्विस का आना भी जल्द होगा।

फिलहाल 5G प्लान्स की घोषणा नहीं

आपको बता दें कि फिलहाल BSNL द्वारा अपने 5G प्लान्स की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को इस बात का भी इंतजार है कि आखिर BSNL अपने 5G का दाम क्या रखेगी? जानकारों का बताना है कि यह प्राइवेट प्लेयर्स को टक्कर देने वाला होगा।

जानें कब शुरू होगी 5G सर्विस

आपको बता दें कि फिलहाल 5G सर्विस के लिए कोई स्पष्ट तारीख तो सामने नहीं आई है लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह सितंबर के आखिर तक बिना किसी देरी के शुरू कर दी जाएगी। BSNL की ओर से इस बारे में कहा गया है कि देशभर में 5G सेवाओं की शुरूआत स्टेप वाइज तरीके से होगी। इसके लिए लगाए गए एक लाख टावर जल्द अच्छे से काम करने लग जाएंगे और क्वालिटी में कोई कमी नहीं रहेगी। ऐसे में लोगों को सरकारी टेलिकॉम कंपनी के 5G नेटवर्क का स्वाद चखने के लिए सिर्फ कुछ महीने और इंतजार करना होगा।

दिल्ली से होगी शुरुआत

BSNL के 5G नेटवर्क के बारे में बताते हुए चेयरमैन और MD रॉबर्ट जे रवि ने कहा कि “यह सबसे पहले दिल्ली में Network-as-a-service (NaaS) मॉडल के तहत लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने चुनिंगा सर्कल में फ्री 4G सिम अपग्रेड करना भी शुरू कर दिया है।” बता दें कि 2G या 3G सिम से 4G सिम पर अपग्रेड करने वालों को मुफ्त 4GB डेटा भी दिया जाएगा।