{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Breaking: सरकार ने 125 लोगों को दिए नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र, इन लोगों को मिलेगी पेंशन; 1984 से जुड़ा है मामला

 
Breaking: राजधानी दिल्ली की BJP सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ित 125 परिवारों को बड़ी राहत दी हैं। बता दें CM रेखा गुप्ता ने इन परिवारों को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र हैं। वहीं CM रेखा ने बताया कि इमरजेंसी के दौरान दिल्ली के जो लोग जेलों में बंद रहे, उन्हें दिल्ली सरकार पेंशन देगी। CM रेखा ने कहा कि पिछली सरकारों ने इनके साथ कभी भी न्याय नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज मुझे यह देखकर शांति अनुभव हो रहा है कि हम दंगा पीड़ितों में से 125 परिवारों को नौकरी की नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। इनमें से 19 पहले ही अपने पदों पर नियुक्त हो चुके हैं। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 1986 दंगा पीड़ित करीब 600 परिवार 40 साल से न्याय का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इन परिवारों के राजगार के अवसरों में बाधा डाली। सिरसा ने कहा कि जब मैं दिल्ली में आया तो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष था। 125 सदस्यों को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिले हम उनके मामलों को लेकर कोर्ट से आदेश लेकर आए थे। लेकिन आम आदमी पार्टी ने भी इन नियुक्तियों को अनुमति नहीं दी थी क्योंकि उनके समर्थक कांग्रेस से जुड़े थे। उन्होंने एलजी विनय सक्सेना और केंद्रीय गृह मंत्री को आभार जताया, जिनके हस्तक्षेप के बाद दंगा पीड़ित परिवारों के 125 सदस्यों को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिल पाए हैं।