Breaking: भाई-बहन के फंदे से लटके मिले शव, आत्महत्या या मर्डर...जांच जुटाने में लगी पुलिस
Jun 1, 2025, 14:05 IST
Breaking: दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित एक फ्लैट में आज सुबह भाई-बहन के शव फंदे से लटके मिले। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। दोनों के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय युवक अपनी बहन के साथ किराये के कमरे में रहता था। पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि दिलशाद गार्डन पॉकेट डी के फ्लैट नंबर-409 से दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा खोलकर अंदर गई, तो हैरान रह गई। दो युवक-युवतियों के शव फंदे पर लटके पाए गए। मृतकों की पहचान करने पर पता चला कि दोनों भाई बहन थे, जो कि साल 2021 से ही इस फ्लैट में किराये पर रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान वीरेश कुमार (32) और उसकी बहन चिंकी (30) के रूप में की गई है। जांच जुटाने में लगी पुलिस पुलिस ने बताया कि मृतक भाई-बहन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे। क्राइम और FSL की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। दोनों टीमों ने मौके से सबूत इकट्ठा किए। साथ ही घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटाने में लगी हुई है।