Haryana CET आवेदन की आखिरी तारीख को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें HSSC ने क्या कहा
Jun 10, 2025, 20:16 IST
Haryana CET: हरियाणा CET 2025 के लिए आवेदन 12 जून, यानी बुधवार तक होंगे। इसी बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर जानकरी दी हैं। उन्होंने कहा है कि अभी तिथि बढ़ाने का कोई विचार नहीं है। हाईकोर्ट के आदेश हैं कि CET परीक्षा समय से हो। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि सरकार तिथि बढ़ाने का फैसला लेती है तो अलग बात है। आयोग तिथि बढ़ाने के बारे में कोई विचार नहीं कर रहा है। CET 2025 C ग्रुप के लिए 12 जून की रात 11.59 बजे तक आवेदन किए जाएंगे, जबकि 14 जून की शाम छह बजे तक आवेदक शुल्क जमा करा सकेंगे।