{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Gurugram Metro: गुरुग्राम मेट्रो को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब Delhi Metro की येलो लाइन से कनेक्ट नहीं होगा ये मेट्रो स्टेशन

 
Gurugram Metro: हरियाणा के गुरुग्राम मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, गुड़गांव मेट्रो के मार्ग को बदलने और इसे सिकंदरपुर में मौजूदा दिल्ली मेट्रो स्टेशन से जोड़ने का प्रस्ताव हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC)  ने वापस ले लिया गया है। पिछले महीने हुई HMRTC बोर्ड की बैठक की थी। जिसमें इस बदलाव के खिलाफ फैसला लिया गया। जानकारी के मुताबिक, अगर इस योजना को मंजूरी मिल जाती तो मेट्रो का टर्मिनल स्टेशन साइबर सिटी से सिकंदरपुर ट्रांसफर हो जाता। जिससे दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन तक पहुंच आसान हो जाती। इससे यात्रियों को आसानी से दिल्ली मेट्रो में जाने और अलग मार्ग अपनाए बिना ही सीधे कनॉट प्लेस या नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जैसी जगहों तक पहुंचने की सुविधा मिल जाती। एचएमआरटीसी ने एक विस्तृत अध्ययन किया है। जिसके बाद इस निष्कर्ष लिया गया कि यह बदलाव व्यावहारिक नहीं था। इसका मतलब है कि नया मेट्रो कॉरिडोर मूल रूप से डिजाइन किए गए अनुसार ही जारी रहेगा। जिसका टर्मिनल स्टेशन साइबर सिटी में होगा, जो एक प्रमुख कार्यालय केंद्र है। जहां पहले से ही बड़ी संख्या में लोग रोजाना आते हैं। जीएमआरएल के एक अधिकारी ने कहा कि सुझाए गए अधिकांश भूमि पहले से ही विकसित है, जिससे निर्माण अत्यधिक कठिन और महंगा हो गया है। साइबर सिटी में एक आरआरटीएस स्टेशन भी प्रस्तावित है और इसे नई मेट्रो लाइन के साथ एकीकृत करने की योजना है।" मिलेनियम सिटी सेंटर (जिसे पहले हुडा सिटी सेंटर के नाम से जाना जाता था ) गुड़गांव में स्थित दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित एक स्टेशन है। यह येलो लाइन के लिए टर्मिनल स्टेशन के रूप में कार्य करता है, जो शहर को दिल्ली से जोड़ता है। सिकंदरपुर एक प्रमुख प्वाइंट है, जो दिल्ली मेट्रो और गुड़गांव रैपिड मेट्रो दोनों से जुड़ा हुआ है। रैपिड मेट्रो 11.7 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर है जो गुड़गांव के विभिन्न हिस्सों को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क से जोड़ता है। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित सिकंदरपुर स्टेशन रैपिड मेट्रो के साथ अलग है, जिससे दोनों प्रणालियों के बीच आसान ट्रांसफर की सुविधा मिलती है।