Haryana News: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द जारी होगी SOP
Jun 5, 2025, 13:35 IST
Haryana News: हरियाणा में HKRN भर्ती से जुड़ी SOP को लेकर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के नेता को हमने कहा था कि SOP एक बार अध्ययन कर लें। उन्होंने कहा कि कई बार ये होता है कि SOP जारी होती है तो इसमें दो- तीन खामियां रह जाती है। इसलिए फिर काम रुक जाता है और फिर इसको इंप्रूव करना पड़ता है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने कहा कि जब आखिरी बार मीटिंग हुई थी तो हमने कर्मचारियों के नेताओं को कहा था कि आप ये SOP पढ़ ले और अगर आपको इसमें कोई कमी लगती है तो इस कमी को इम्प्रूव करके दें। इसके बाद जल्द ही हम SOP को जारी कर देंगे उन्होंने कहा कि हमारी ओर से हमने SOP जारी कर दी है। इंतजार सिर्फ इस बात का किया जा रहा है कि कर्मचारियों के नेताओं ने जो सुझाव देना है तो वो दे दे। चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने कहा कि मैं अभी अपना डायरेक्शन दे दूंगा कि अगर अगर कर्मचारियों के नेताओं ने अपना काम कर लिया है तो हम जल्द ही SOP जारी कर देंगे।