Haryana News: हरियाणा में बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में शुरू हुई 5 नई AC बसें, किराया होगा मात्र 10 से 20 रुपये
Apr 26, 2025, 07:52 IST
Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर को इलेक्ट्रिक सिटी बसों की सुविधा मिल गई है। इसका शुभारंभ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने किया है। अभी रोहतक को पांच एसी बसें मिली है, जिनका संचालन कई रूटों पर किया जाएगा। इन बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे और यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि यह योजना न केवल नागरिकों को सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा मुहैया कराएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन बसों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें और अपनी निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करें। ताकि, प्रदूषण को कम करने में मदद की जा सके। वहीं रोडवेज की महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि ये सभी पांचों बसें एसी बसे हैं। यह 45 सीटों क्षमता रखती हैं। बसों की डिजाइन लो-पलोर है, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को चढ़ने-उतरने में परेशानी नहीं होगी। ये होगा एसी बसों का किराया किराया स्लैब दूरी के हिसाब से 10, 15 और 20 रुपए है।