Aadhaar Card अपडेट को लेकर आई बड़ी खबर, फटाफट जान लें पूरी बात; नहीं तो...
Jun 16, 2025, 16:11 IST
Aadhaar Card Update: अगर आप भी अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं, तो मौजूदा समय में आप इसे फ्री में अपडेट कर सकते हैं। पहले देश का कोई भी नागरिक 14 जून तक आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी डिटेल फ्री में अपडेट कर सकता था। इसे अब बढ़ाकर 1 साल के लिए कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स साल 2025 में कभी भी फ्री में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। आमतौर पर आधार कार्ड अपडेट करने के लिए एक शुल्क या चार्ज देना पड़ता है। ये चार्ज आधार कार्ड की कौन-सी जानकारी अपडेट हो रही है, इस पर निर्भर करता है।
जानें कैसे करें अपडेट
आधार कार्ड अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।- स्टेप 1- सबसे पहले आपको Uidai की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- स्टेप 2- अब यहां My Aadhaar वाले सेक्शन पर आए।
- स्टेप 3- इसके बाद यहां आधार नंबर दर्ज करें, जिसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर आपको ओटीपी आएगा।
- इस ओटीपी को दर्ज कर लॉगइन करें।
- स्टेप 4- लॉगइन करने के बाद Document Update के ऑप्शन पर टैप करें।
- स्टेप 5- आधार कार्ड से जुड़ी जिस जानकारी को अपडेट करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
- स्टेप 6- अब मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
- स्टेप 7- सभी प्रोसेस होने के बाद आपको यूआरएन (सर्विस रिक्वेस्ट नंबर) मिलेगा। इसे भविष्य के इस्तेमाल के लिए कहीं लिख लें।
- आपको बता दें कि यूआरएन नंबर के जरिए आप भविष्य में अपडेट जानकारी का स्टेटस जान सकते हैं।
जानें कितनी बार डिटेल कर सकते हैं अपडेट
- Uidai के नियम के अनुसार आधार कार्ड में दी गई जानकारी में बदलाव को लेकर अलग-अलग लिमिट रखी गई है। जैसे-
- आधार कार्ड में लिखे नाम को दो बार तक बदला जा सकता है।
- पता- आधार कार्ड में लिखे पता को कई बार बदला जा सकता है। इसका मतलब है कि इसे लेकर कोई लिमिट नहीं दी गई है।
- जन्मतिथि- वही इसमें लिखी जन्मतिथि को सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता।
- मोबाइल नंबर- आधार कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर को कितनी भी बार बदला जा सकता है।
- आप साल 2025 में ऊपर बताई गई सभी जानकारी फ्री में ही अपडेट कर सकते हैं।