Delhi News: दिल्ली शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला ! सरकारी निजी स्कूलों में करना होगा ये बड़ा काम, जल्दी जानें
May 2, 2025, 09:41 IST
Delhi News: दिल्ली में हर साल शिक्षा विभाग, जीएनसीटीडी, शिक्षा विभाग के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों और स्थानीय निकायों (एमसीडी, एमसीडी सहायता प्राप्त, एनडीएमसी, एनडीएमसी सहायता प्राप्त और डीसीबी प्रबंधन) के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों की स्क्रीनिंग करके विकलांग छात्रों की पहचान करने का अभ्यास करता है। इस साल भी छात्रों की 21 तरह की विकलांगताओं के लिए वार्षिक स्क्रीनिंग अभियान चलेगा। इसमें क्या करना है, किन बातों पर ध्यान देना है, कितने चरणों में स्क्रीनिंग होगी? आइए इन सभी सवालों के जवाब इस खबर के जरिए जानते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि छात्रों में विकलांगता की जल्द पहचान से विकलांग व्यक्तियों के अधिकार (आरपीडब्ल्यूडी) अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार उपयुक्त शैक्षिक कार्यक्रमों के विकास और कार्यान्वयन में सुविधा होगी। क्या करें? हर छात्र का निरीक्षण करें।
- 1) PRASHAST मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें
- 2) अभिभावकों से अनुमति (NOC) लेना अनिवार्य है
- 3) विकलांगता के लक्षण दिखाने वाले छात्रों की सूची बनाएं
- 4) समय पर रिपोर्ट तैयार करें
- 25 जुलाई, 2025: छात्रों की स्क्रीनिंग पूरी करें
- 30 अप्रैल, 2025: शिक्षक प्रशिक्षण पूरा करें
- 31 जुलाई, 2025: रिपोर्ट जिला समन्वयक को भेजें