Haryana News: हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, पंचायत विभाग के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को इस मामले में पकड़ा
Jun 3, 2025, 13:00 IST
Haryana News: हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां पंचायत विभाग के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को रोहतक एसीबी टीम ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जोगेंद्र दास को सोमवार को पानीपत से पकड़ा गया है। पंचायत विभाग के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पर आरोप है कि उन्होंने अकाउंट क्लर्क बिजेंद्र कुमार से प्रमोशन दिलाने के नाम पर 1 लाख 40 हजार रुपए लिए है। यह रकम साल 2024 में ली गई थी, उस समय जोगेंद्र दास चंडीगढ़ में तैनात थे। खबरों की मानें, तो करीब डेढ़ लाख रुपए लेने के बाद भी प्रमोशन नहीं किया गया था। वहीं अब इस मामले की एक ऑडियो भी सामने आई है। जिसमें जोगेंद्र दास और क्लर्क बिजेंद्र से 50 हजार रुपए गूगल पे नंबर पर भेजने के लिए कह रहे हैं। रोहतक में तैनात है क्लर्क खबरों की मानें, तो क्लर्क बिजेंद्र कुमार इस समय रोहतक फील्ड कार्यालय में। उसने विभागीय मुख्यालय और रोहतक एसीबी को मामले की शिकायत दी थी। इस शिकायत में कहा गया कि जोगेंद्र दास अब पानीपत में तैनात है और दोबारा प्रमोशन के नाम पर उसने रुपए मांग रहा है। जिसके बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की है और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को हिरासत में ले लिया है।