{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Bharat Bandh: स्कूल, दफ्तर और बैंक.... कल 12 फरवरी को भारत बंद के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

 
Bharat Bandh 12 February: कल 12 फरवरी को 10 से ज्यादा ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ यह बंद बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, यूनियनों का दावा है कि इस हड़ताल में देशभर से करोड़ों मजदूर शामिल होने वाले हैं। 

यूनियनों के मुताबिक, 600 से ज्यादा जिलों में बंद का असर पड़ सकता है। Bharat Bandh 12 February

जानकारी के मुताबिक, यह हड़ताल केंद्र की “मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक नीतियों” के खिलाफ बुलाई गई है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), कृषि मजदूर संगठन, छात्र और युवा संगठन भी इस बंद का समर्थन कर रहे हैं।

क्यों बंद और क्यों हड़ताल?

मिली जानकारी के अनुसार, अलग-अलग ट्रेड यूनियनों (मजदूर संगठनों) ने सरकार की कुछ नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। उनका मुख्य उद्देश्य चार नए लेबर कोड को रद्द करवाना और किसानों व मजदूरों को प्रभावित करने वाली नीतियों को वापस लेना है। Bharat Bandh 12 February

प्रमुख मांगें :

लेबर कोड वापसी: मजदूर संगठनों का मानना है कि नए चार लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों को कम करते हैं, इसलिए इन्हें तुरंत वापस लिया जाए।

मनरेगा: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को फिर से मजबूत करने और इसमें बजट बढ़ाने की मांग। Bharat Bandh 12 February

उन सरकारी नीतियों को वापस लेना, जिन्हें सिविल सेवाओं को कमजोर करने वाला माना जा रहा है।

नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को फिर से लागू करने की मांग।

शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने की मांग।

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) जैसे किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी चिंता जताई है। उनका आरोप है कि इस समझौते की शर्तों से भारतीय किसानों के हितों को नुकसान पहुंच सकता है। Bharat Bandh 12 February

क्या रह सकता है बंद?

सरकारी बैंक और बीमा कार्यालय

कुछ राज्यों में राज्य परिवहन बस सेवाएं

सरकारी दफ्तर और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां

औद्योगिक इकाइयां और मैन्युफैक्चरिंग हब 

कोयला, स्टील और दूसरे प्रमुख सेक्टर (स्थानीय भागीदारी पर निर्भर)

विरोध वाले इलाकों में MGNREGA के तहत ग्रामीण रोजगार कार्य Bharat Bandh 12 February

इन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर

अस्पताल और इमरजेंसी सेवाएं

एंबुलेंस और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं

मेट्रो सर्विस (स्थानीय प्रशासन के फैसले पर निर्भर)

प्राइवेट ऑफिस और IT कंपनियां

स्कूल और कॉलेज (राज्य सरकार के निर्णय पर निर्भर)

दूध, दवाइयों और अन्य जरूरी सामान की सप्लाई Bharat Bandh 12 February

यूनियनों ने सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी संस्थानों को हड़ताल का नोटिस दिया है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में जिला और ब्लॉक स्तर पर अभियान भी चलाए गए हैं।

यूनियनों का दावा है कि BJP शासित राज्यों में भी बंद का असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि ओडिशा और असम में व्यापक असर की संभावना है।