Banks Holiday: कल बैंक रहेंगे बंद, देखें इस महीने पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट
जानकारी के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2025 को महर्षि वाल्मीकि जयंती और शरद पूर्णिमा जैसी महत्वपूर्ण तिथियां हैं। इस मौके पर देश के बैंकों में अवकाश रहेंगे। RBI के कैलेंडर के अनुसार, इन छुट्टियों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के साथ-साथ हर दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार शामिल हैं। Banks Holiday in October
अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे?
7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। Banks Holiday in October
10 अक्टूबर: करवा चौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर: कटि बिहू के त्यौहार के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के अवसर पर त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश), तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक अवकाश रहेंगे। Banks Holiday in October
21 अक्टूबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के कारण महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक चालू नहीं रहेंगे।
22 अक्टूबर: दिवाली, विक्रम संवंत नए साल के दिन, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यमी और लक्ष्मी पूजा (दिवाली) के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक बंद रहेंगे। Banks Holiday in October
23 अक्टूबर: भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा के लिए गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर: छठ पूजा (शाम की पूजा) त्योहार के लिए पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। Banks Holiday in October
28 अक्टूबर: छठ पूजा (सुबह की पूजा) त्योहार के लिए बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
क्या करें? Banks Holiday in October
बैंक बंद होने से भुगतान में देरी और असुविधाएं हो सकती हैं, लेकिन डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। ये सेवाएं छुट्टियों के दिनों में भी बैंकिंग कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करती हैं। ग्राहक आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।