Bank Holiday: RBI ने सभी बैंकों की रद्द की ये छुट्टी, जाने वजह ?
Feb 6, 2026, 11:45 IST
Bank Holiday: बैंक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के ज्यादतर राज्यों में महावीर जयंती के दिन बैंकों की छुट्टी होती है। इस बार 31 मार्च महावीर जयंती की छुट्टी को RBI ने कैंसिल कर दिया है। अब 31 मार्च को महावीर जयंती के दिन पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे।
कैंसिल की वजह?
सरकार चाहती है कि फाइनेंशियल ईयर 2025–26 से जुड़े सभी सरकारी ट्रांजेक्शन समय पर पूरे हो जाएं। 31 मार्च फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन होता है। इसी वजह से सरकार ने सरकारी कामकाज से जुड़े बैंक इस दिन खुले रखें। इसके बाद RBI ने सभी एजेंसी बैंकों को निर्देश दिया है कि 31 मार्च 2026 को सरकारी कारोबार संभालने वाली सभी ब्रांच खुली रहेंगी। Bank Holiday
ग्राहकों को क्या फायदा
टैक्स पेमेंट, सरकारी फीस, पेंशन और सब्सिडी से जुड़े काम, सरकारी खाते से जुड़े ट्रांजैक्शन। Bank Holiday
इन सभी में देरी नहीं होगी। साल के आखिरी दिन बैंक खुले रहने से पेंडिंग काम निपटाने में आसानी होगी।