Bank Holiday List: मार्च महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, फटाफट चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday List: मार्च का महीना शुरु होने वाला है। RBI हर महीने के शुरु होने से पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। RBI ने साल 2026 के मार्च महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। 31 दिनों के मार्च में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार समेत प्रमुख पर्व त्योहार शामिल है।
RBI ने बैंक की छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटा है। पहला हॉलिडे अंडर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, दूसरा हॉलीडे अंडर द निगोशिएबल एक्ट और तीसरा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे। मार्च महीने में होली-रामनवमी, ईद समेत कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा 5 रविवार भी इस महीने होंगे, जो 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को पड़ रहे हैं।
मार्च 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
1 मार्च: रविवार, साप्ताहिक छुट्टी के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
2 मार्च: होलिका दहन के चलते उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
3 मार्च: धुलंडी, डोल जात्रा और अटुकल पोंगला के चलते महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, गोवा, पश्चिम बंगाल और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
4। मार्च: रंगों वाल होली के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
8 मार्च: रविवार, साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
13 मार्च: मिजोरम में चापचार कुट के मौके पर बैंक में छुट्टी रहेगी।
14 मार्च: दूसरा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
15 मार्च: रविवार, साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
17 मार्च: जम्मू-कश्मीर में शब-ए-कद्र के अवसर पर बैंक नहीं खुलेंगे।
19 मार्च: गुड़ी पड़वा, उगादी त्योहार, तेलुगु नया साल, साजिबू नोंगमपनबा और पहला नवरात्र के चलते महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च: जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के चलते बैंक की छुट्टी रहेगी।
21 मार्च: ईद-उल-फितर के चलते असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च: रविवार, साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
26 मार्च: राम नवमी के चलते महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च: श्री राम नवमी (चैती दसाई) के चलते मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च: चौथा शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
29 मार्च: रविवार, साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च: महावीर जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और कई अन्य राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे।