{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Baba Abhay Singh: महाकुंभ के चर्चित IITian बाबा ने रचाई शादी, जाने कौन है बाबा की दुल्हनियां?

 
IITian Baba Abhay Singh: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चाओं में आए IITian बाबा अभय सिंह ग्रेवाल ने शादी रचा ली है। IITian बाबा ने बेंगलूरु की प्रीतिका से शादी रचाई है। IITian बाबा अभय सिंह की पत्नी प्रीतिका पेशे से इंजीनियर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने 15 फरवरी को हिमाचल के एक मंदिर में की थी शादी। 

जानकारी के मुताबिक,  IITian बाबा अभय सिंह ने पत्नी प्रीतिका के साथ 15 फरवरी को मंदिर में शादी करने के बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। हरियाणा के झज्जर में कागजी कार्रवाई के लिए पत्नी के साथ जब IITian बाबा अभय सिंह पहुंचे तब जाकर शादी का खुलासा हुआ। 

 

IITian बाबा अभय सिंहने बताया की वह प्रयागराज के बाद अभी झज्जर आए है। मीडिया बातचीत में IITian बाबा अभय सिंह ने बताया की प्रयागराज के बाद अभी शादी कर ली। IITian Baba Abhay Singh

 IITian बाबा अभय सिंह और उनकी पत्नी क्या करते हैं?

IITian बाबा अभय सिंह ने मीडिया बातचीत में बताया की हम दोनों ही यही काम है हमारा तो अच्छा साधना वगैरह डिजाइन कर रहे हैं अभी जैसे वो श्री यूनिवर्सिटी का पूरा विज़न है ना हमारा एक जो पुरानी स्टाइल के अंदर एक ऐसी जगह जहां पे अलग-अलग तरीके की साधना हो।