Haryana News: हरियाणा में सरपंच के अपहरण का प्रयास, जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से कूदे, सीसीटीवी आया सामने
Jun 4, 2025, 13:24 IST
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां सरपंच को किडनैप करने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने उनकी कार में जबरन घुस गए और उन्होंने सरपंच पर पिस्तौल तान दी और ड्राइवर सीट से दूसरी ओर धकेल दिया। इसी बीच मौका देखकर सरपंच ने चलती कार से छलांग लगा दी और बिना शर्ट दौड़ते हुए वह अपने घर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक, यह मामला सोनीपत के बैयांपुर गांव का है। जिसके चलते सरंपच हिमाचल ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें सरपंच ने बताया कि उन पर काफी समय से पंचायती जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसी रंजिश के चलते गांव के कुछ युवकों ने उनका अपहरण करने की कोशिश की गई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह करीब 1 जून की सुबह साढ़े 9 बजे मैं अपनी बोलेरो कार से अपनी ससुराल जा रहे थे। उनकी ससुराल गोहाना में है। जब वह ग्रीन लाइट होटल के पास पहुंचे तो मोड़ पर भीड़ होने की वजह से उन्होंने अपना कार रोक दी। तभी गांव का युवक सुरजीत आया और उसने ड्राइवर साइड की कार की खिड़की खोलकर उनके पेट पर पिस्टल तान दी। उन्होंने कहा इसके बाद सुरजीत ने पिस्टल के दम उन्हें दूसरी सीट पर धकेल दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक चार युवक और कार में आकर बैठ गए। इसके बाद सभी युवक मिलकर उन्हें गांव की तरफ देवेंद्र के फार्म हाउस की ओर ले गए। वहां ब्रेकर पर गाड़ी धीमी हुई तो वह कूद गए। तभी सुरजीत ने पिस्टल से उन पर फायरिंग करने की कोशिश की, हालांकि, गमीनत यह रही कि गोली नहीं चली। सरपंच ने कहा कि उनकी घड़ी, एक सोने की चेन और फोन भी वही गिर गए और वहीं पर ही उनकी शर्ट भी उतर गए। इसके बाद वह भागते हुए गांव में पहुंचे और फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि पंचायत की करीब 8 एकड़ जमीन है। वहां पर कुछ लोगों ने अवैध रूम से एक कमरा भी बनाया हुआ है। अब वे इस जमीन पर कब्जा करना चाहते है। वहीं सरपंच ने पुलिस को एक सीसीटीवी की वीडियो भी सौंपी है। जिसमें वह बिना शर्ट के भागते हुए नजर आ रहे है।