{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 ATM New Rules: HDFC और PNB ग्राहकों को लगेगा झटका, 1 April से बदल जाएंगे ये नियम

 
 

ATM New Rules : अगर आप भी HDFC या PNB बैंक ग्राहक है तो आपके लिए काम की खबर है। 1 अप्रैल 2026 से ये बैंकों अपने ATM और कैश निकासी के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर आपकी जेब पर होगा। 

HDFC बैंक: अब UPI कैश निकासी भी फ्री नहीं

HDFC बैंक ने अपने कार्डलेस यानी UPI कैश निकालने के  नियमों में बदलाव कर दिया है। अब तक यूपीआई के जरिए ATM से कैश निकालना अलग माना जाता था लेकिन 1 अप्रैल से इसे भी आपकी मंथली लिमिट में गिना जाएगा।

सेविंग्स और सैलरी अकाउंट वाले ग्राहकों को अपने बैंक के ATM पर मंथली सिर्फ 5 ट्रांजेक्शन मिलेंगे। इसमें कार्ड और UPI दोनों शामिल होंगे। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर बार पैसे निकालने पर ₹23 + टैक्स (GST) का भुगतान करना होगा।

PNB: सुरक्षा के लिए घटाई डेली लिमिट

PNB ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा और फ्रॉड रोकने के लिए डेली कैश निकासी की सीमा को कम कर दिया है। पहले जिन कार्ड पर 1 लाख तक कैश निकालने की परमिशन थी अब उनकी लिमिट कम करके 50 हजार या 75 हजार तक कर दी गई है। बैंक ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि अगर कार्ड चोरी या फ्रॉड हो तो एक बार में बड़ी रकम न निकाली जा सके।


अनावश्यक चार्ज से कैसे बचें?

Digital Payment अपनाएं- दुकानों या मॉल में कैश देने की बजाय सीधे यूपीआई का प्रयोग करें।

1 बार में ज्यादा निकासी: बार-बार ATM जाने के बजाय महीने की जरूरत का कैश एक या दो बार में ही निकाल लें।

Limti चेक करें: नेट बैंकिंग या बैंक ऐप के जरिए अपने कार्ड की नई लिमिट जरूर देख लें।