Rajasthan: राजस्थान में बढ़ सकती है विधानसभा-लोकसभा सीटें, परिसीमन के बाद हो सकती इतनी बढोतरी
Jun 23, 2025, 09:37 IST
Rajasthan: राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान में विधानसभा-लोकसभा सीटें बहुत जल्दी बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक, जनगणना-2027 के बाद देश में लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन प्रस्तावित है। मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा और विधानसभा की सीटें अगले परिसीमन में बढ़ने की संभावना है, साथ ही एक-तिहाई सीटों पर महिला आरक्षण भी लागू होगा। Rajasthan Assembly Seats जानकारी के मुताबिक, जैसे ही जनगणना की घोषणा हुई है इसके बाद से ही परिसीमन की सुगबुगाहट से प्रदेश के सांसद व विधायक नए चुनावी क्षेत्र तलाशने में जुट गए हैं। Rajasthan News सूत्रों के अनुसार कई विधायक को लगता है की अगर उनकी सीट आरक्षित हो गईतो वे चुनाव कहां से लड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक, इसी वजह से कुछ विधायक अपने जिले के साथ-साथ आसपास की ऐसी सीटों को देख रहे हैं, जिससे वे जातिगत आधार और अन्य तरीके से गणित बैठाकर सीट निकाल सकें। और जानकारी के अनुसार, ये ही सैम स्थिति सांसदों की है। Rajasthan Assembly Seats विधायक भी सदस्य होगा मिली जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में परिसीमन आयोग बनता है। इसमें राजस्थान का भी एक विधायक आयोग का सदस्य होगा और इस विधायक का नाम विधानसभा अध्यक्ष ही आयोग को भेजेंते है। Rajasthan News सीट बढ़ना संभव जानकारी के मुताबिक, महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण परिसीमन के बाद होने वाले चुनावों से मिलेगा। जिससे चर्चा है कि कम से कम 33 प्रतिशत सीटें बढ़ सकती हैं। राजस्थान में विधानसभा सीटें पर ऐसा होने पर 200 से बढ़कर 266 तक हो सकती है। Rajasthan Assembly Seats बैठने की व्यवस्था मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा भवन में अभी 246 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है और यह संख्या करीब 50 और बढ़ाई जा सकती है।