{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Train Accident: वायुसेना जवान की रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसे में मौत, पढ़ें पूरी खबर

 
Train Accident: भारतीय वायुसेना के एक जवान की कटिहार-बरौनी रेलखंड पर गौछारी रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। ये हादसा गुरुवार की सुबह हुआ है। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के महेशखूंटा थाना क्षेत्र के खटहा गांव निवासी रामविलास साह के पुत्र कुणाल कुमार के रूप में हुई है। वह भारतीय वायुसेना में कार्यरत था और छुट्टी पर घर लौट रहा था। मौके पर मौत मिली जानकारी के अनुसार कुणाल अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा था और सुबह 4 बजे खगड़िया स्टेशन पर उतरने वाला था। लेकिन उससे पहले ही गौछारी स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में वह ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बैग से एयरफोर्स का आईडी कार्ड बरामद किया, जिससे उसकी पहचान हो सकी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि कुणाल वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात थे और ऑपरेशन सिंदूर मिशन के बाद छुट्टी पर घर लौट रहे थे। वे बागडोरा से नागपुर (एनजीपी) पहुंचे और वहां से अमरनाथ एक्सप्रेस से खगड़िया के लिए रवाना हुए। उनका सपना बचपन से ही वायुसेना में जाने का था और कड़ी मेहनत से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।उनके मामा रिटायर्ड कैप्टन नरेंद्र कुमार और अन्य परिजनों ने बताया कि उन्हें जल्द ही ट्रेनिंग के लिए अमेरिका जाना था।