{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Operation Sindoor के बाद अब 'ऑपरेशन शील्ड' शुरू, कल रात होगा ब्लैकआउट; कई जगहों पर मॉक ड्रिल

 
Operation Sindoor : हरियाणा के सभी 22 जिलों में 29 मई यानि वीरवार को फिर से ब्लैकआउट होगा। ब्लैकआउट के साथ प्रदेश के कई जिलों की विभिन्न जगहों पर मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान सायरन भी बजेंगे। जानकारी के अनुसार कल शाम 5 बजे मॉक ड्रिल शुरू होगी। इसके बाद रात को ब्लैकआउट होगा। हरियाणा सरकार ने इसे 'ऑपरेशन शील्ड' का नाम दिया है। इस दौरान ड्रोन जैसे हवाई हमलों से बचाव का अभ्यास होगा। वीरवार शाम 8 बजे से ब्लैकआउट होगा। हालांकि यह ब्लैकआउट ज्यादा लंबा नहीं होगा। रात 8 से 8.15 बजे तक ब्लैकआउट रखा जाएगा। इस दौरान अस्पताल, अग्निशमन केंद्र और पुलिस स्टेशन जैसी आवश्यक आपातकालीन सीमाएं शामिल नहीं होंगे। इस मुख्य उद्देश्य मौजूदा आपातकालीन तंत्र का परीक्षण करना, नागरिक प्रशासन सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच समन्वय में सुधार करना है। ब्लैक आउट के अलावा विभिन्न जगहों पर शाम पांच से रात नौ बजे तक मॉक ड्रिल भी की जाएगा। इसकी गतिविधि की पूरी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेजी जाएगी।