AIIMS से डॉक्टरी के बाद UPSC में 77वीं रैंक, IAS अंकुर लाठर को पहली बार जिले की कमान
Apr 23, 2026, 22:53 IST
IAS Ankur Lather appointed DM Farrukhabad: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में कई जिलों के डीएम बदले हैं। तबादला सूची में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया है।
हिसार जिले के राजगढ़ गांव की बेटी, 2016 बैच की आईएएस डॉ. अंकुर लाठर की गिनती यूपी कैडर के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। डॉ. अंकुर लाठर ने पीएमटी टेस्ट पास कर एम्स दिल्ली से एमबीबीएस किया और दो साल तक एम्स में ही अपनी सेवाएं दीं लेकिन सिविल सेवा के जुनून ने उनकी राह बदल दी।
डॉ अंकुर लाठर दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। छोटी बहन ने भी एम्स से एमबीबीएस किया है। उनके पिता डॉ कर्ण सिंह लाठर वेटरनरी सर्जन हैं।