{"vars":{"id": "128336:4984"}}

ACB का बड़ा एक्शन, सरकारी अस्पताल का डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

 

ACB Action: हर सरकारी विभागों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) पैनी नजर बनाए है। इसी बीच राजस्थान में आम लोगों की शिकायत पर भ्र्ष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ा एक्शन लिया जा रहा है। प्रदेश के जालोर जिले से अस्पताल के डॉक्टर को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया गया है। 

ACB के मुताबिक, जालोर के जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेन्टर में ACB टीम ने 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए डॉक्टर कानाराम पटेल को पकड़ा है. एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इस एवज में मांगी रिश्वत 
 

ACB डीएसपी मांगीलाल रोठौड़ के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में डॉक्टर को मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में रिश्वत मांगते हुए पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार आरोपी डॉक्टर ने पीड़ित से प्रमाणपत्र बनाने के लिए 2000 रुपए की मांग की थी, इसके लिए उसे परेशान किया जा रहा था. वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत जालोर ACB की टीम से की जिसके बाद एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाया. वहीं मंगलवार (19 अगस्त) को डॉक्टर  कानाराम पटेल रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया गया.

अब डॉक्टर कानाराम पटेल से एसीबी की टीम और पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं अब इस मामले में और भी खुलासा किया जा सकता है. साथ ही डॉक्टर के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी करने की तैयारी की जा रही है.