Haryana News: हरियाणा में DC कार्यालय पर ACB की टीम ने मारा छापा, पीए को 3.50 लाख की रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट
Jun 20, 2025, 14:50 IST
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनीपत डीसी के पीए को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया गया है। खबरों की मानें, तो सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने डीसी के निजी सहायक शंशाक को अरेस्ट किया है। शंशाक को करीब 3 लाख 50 हजार रुपए लेते हुए कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पीएम ने रजिस्ट्री क्लर्क लगवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी। सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो ब्यूरो ने शंशाक के घर का तलाशी अभियान शुरू किया है। शशांक ने शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। फिलहाल, सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।