{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप में सिपाही को किया अरेस्ट

 
Haryana News: हरियाणा में एसीबी गुरूग्राम की ओर से कल दिनांक 14.5.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी मुख्य सिपाही अजीत सिंह, तफतीशी अधिकारी थाना सैक्टर-56 गुरूग्राम के विरूद्ध चालान धारा 7, 13(1) बी सहपठित 13(2) पीसी एक्ट 1988 व 238ए 308 बी.एन.एस. के तहत माननीय न्यायालय जिला गुरूग्राम में दिया गया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरूग्राम को दी अपनी षिकायत में आरोप लगाया था कि उसके भाई के विरूद्ध अभियोग संख्या 32 दिनांक 7.2.2023 धारा 379 भा.द.स., थाना सैक्टर-56 में से उसके भाई का नाम निकालने की एवज में आरोपी मुख्य सिपाही अजीत सिंह, तफतीषी अधिकारी द्वारा उससे 15,000/-रूपये (पंद्रह हजार रूपये) नकद बतौर रिष्वत की माँग की जा रही है शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी गुरूग्र्राम की रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी मुख्य सिपाही अजीत सिंह, तफतीशी अधिकारी को एसीबी गुरूग्राम रेडिंग टीम का संदेह होने पर आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से ली गई 14,500/- रूप्ये रिष्वत राशि थाना सैक्टर-56 गुरूग्राम के पीछे बने यातायात कार्यालय के पास बने पौधों की क्यारी में छिपाकर फरार हो गया था। एसीबी गुरूग्राम टीम ने 14,500/- रूप्ये राषि को मोका से बरामद किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 4 दिनांक 24.02.2025 धारा 7, 13(1) बी सहपठित 13(2) पीसी एक्ट 1988 व 238ए 308 बी.एन.एस. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरूग्राम में दर्ज किया गया था। इसके पश्चात दिनांक 17.3.2025 को एसीबी गुरूग्राम द्वारा फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया आरोपी अभी जिला जेल भोंडसी में बन्द है। ’’’’’’’’’’