{"vars":{"id": "128336:4984"}}

ACB Action: 1 लाख की रिश्वत लेते SDM का ड्राइवर रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन की कुर्रेबंदी के लिए मांगी थी घूस  

 
ACB Action: उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी के बागपत की खेकड़ा तहसील में SDM के निजी ड्राइवर निशु को ACB ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई सोमवार दोपहर खेकड़ा तहसील परिसर में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, निशु खेकड़ा SDM की गाड़ी चलाता था। भगोट गांव निवासी अक्षय कुमार ने ACB से शिकायत की थी। अक्षय कुमार की गांव के मुख्य मार्ग के पास जमीन है, जिसकी कुर्रेबंदी का मामला SDM कार्यालय में विचाराधीन है। ACB Action

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता अक्षय कुमार का आरोप है कि SDM के कहने पर ही निशु ने उनसे बातचीत शुरू की थी। शुरुआत में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में एक लाख रुपये पर सहमति बनी, जिसमें आधी रकम पहले और आधी बाद में देने की शर्त रखी गई। ACB Action

मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार ने इस मामले की जानकारी ACB को दी। टीम ने योजना बनाकर सोमवार दोपहर निशु को खेकड़ा तहसील से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ACB Action

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद ACB निशु को खेकड़ा थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारी इस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रहे हैं।