Aaj Ka Rashifal 23 May 2025 : आज इन तीन राशियों का दिन रहेगा भाग्यशाली, लव लाइफ में आएगा नया मोड़; यहां पढ़ें अपना राशिफल
May 23, 2025, 06:09 IST
Aaj Ka Rashifal 23 May 2025 : आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होने जा रहा है। और चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज बुध का राशि परिवर्तन भी वृषभ राशि में हो रहा है जिससे बुधादित्य नामक शुभ योग बन रहा है। जबकि गुरु और चंद्रमा की विशेष स्थिति से आज गजकेसरी योग भी निर्मित हो रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक रहेगा। लव लाइफ में आज नया मोड़ आ सकता है जो आपके लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ आज रोमांटिक समय बिताएंगे लेकिन आपको वाणी और क्रोध पर कंट्रोल करना होगा। आप अपने किसी मित्र से आज लाभ और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। वृषभ राशि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रगतिदायक रहेगा। आपकी राशि में आज बुधादित्य योग बनेगा जो आपको लाभ दिलाएगा। बिजनेस करने वाले लोग आज अपने व्यवहार और बातों से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज अच्छी डील भी मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं। मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव रहेगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप प्रगति करेंगे। कार्यक्षेत्र में अगर आपको कोई काम सौंपा जाए तो उसे समय पर पूरा करना होगा, क्योंकि अधिकारीगण आपके काम पर नजर बनाए हुए हैं। कर्क राशि कर्क राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन सुख साधनों में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप किसी काम में हाथ आजमाएंगे तो आपको उसमें सफलता मिलने से आपको खुशी होगी। आपको आज कुछ नया और रोचक काम करने का मौका मिलेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें,जोश में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन आपको जोश में होश खोने से बचना होगा। बिजनेस करने वाले लोग अपनी योजनाओं से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आप पढ़ाई और अध्यात्म के प्रति भी पूरी रुचि दिखाएंगे। किसी पुराने मित्र की मदद से आपको लाभ मिलेगा। आपको अपने काम टालने से बचना होगा। कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी कमाई बढाने के लिए आज अधिक परिश्रम करने की जरूरत होगी। वैसे नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से आपको पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। नौकरी में दिन आपका सामान्य बीतेगा। तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी और आपको आज अपने साहसिक फैसले का लाभ मिलेगा। आपको आज कुछ रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आज आप मनोरंजक समय समय बिताएंगे। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिल सकता है। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपको आज अपनी मेहनत और लगनशीलता का लाभ मिलेगा और आपको आज कोई बड़ा अवसर भी प्राप्त होगा। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा और आपको आज किसी पूर्व में किए काम का भी फायदा मिलेगा। धनु राशि धनु राशि के लोगों को लिए आज शुक्रवार का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। नौकरी कारोबार में आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और आर्थिक लाभ का आपको मौका मिलेगा। आपका पैसा कहीं अटका है तो आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिश्रित रहेगा। आपके मन में आज कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार आ सकता है। बिजनेस में आज कुछ उलझन और परेशानी होगी लेकिन कमाई भी आज बढेगी। घर परिवार के मामले में आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन कई मामलों में अनुकूल और सुखद रहेगा। आपकी कमाई भी आज अच्छी होगी। संतान पक्ष से आपको कोई खुशी की खबर सुनने को मिल सकती है। आपको परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। बिजनेस करने वाले लोगों को कुछ बेहतर मौके मिलेंगे। मीन राशि मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। आपको आज किसी निकट संबंधी की वजह से परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि आप आज दूसरों के मामलों में बिना मांगे सलाह देने से बचें। नौकरी में आज आपको कुछ नया काम अचानक ही मिल सकता है। आपको आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।