Haryana Crime News: हरियाणा में रोहतक PGI के पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर (SI) ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, पुलिस कर्मी ने खुद को गोली क्यों मारी। इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मौके पर है और जांच कर रही है।
पांच दिनों से छुट्टी पर थे एएसआई
जानकारी के मुताबिक, SI की पहचान पवन के रुप में हुई है और वह रोहतक की कैलाश कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। इस वक्त वह झज्जर पुलिस के CIA ब्रांच में तैनात थे। खबरों की मानें, तो एसआई पवन के चाचा का कहना है कि वह पिछले 5 दिन से छुट्टी पर चल रहा था। सुबह घर से अपनी सर्विस रिवॉल्वर लेकर निकले थे। इसके बाद रोहतक PGI में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर ने कनपटी से सटाकर फायर किया था। जिस वजह से गोली उनके सिर के आर-पार हो गई। हालांकि, पुलिस को अभी बुलेट तक नहीं मिला है।
गोली की आवाज से रोहतक पीजीआई में मचा हड़कंप
वहीं गोली की आवाज सुनते ही रोहतक PGI में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुलिस मौके पर पहुंची तो रिवॉल्वर सब इंस्पेक्टर के बाएं हाथ में फंसी हुई थी। उसी से ही पहचान हुई कि सुसाइड करने वाला हरियाणा पुलिस का कर्मचारी है।
रिश्वत का चल रहा था केस
खबरों की मानें, तो एसआई पर रेवाड़ी के धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में एक रिश्वत का केस चल रहा था। जिसमें सब इंस्पेक्टर पवन को भी आरोपी बनाया गया था और पवन के खिलाफ विभागीय इन्क्वायरी भी चल रही थी। फिलहाल, पुलिस इसी वजह को सुसाइड से जोड़कर देखा रही है। वहीं पुलिस घरेलू विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।