{"vars":{"id": "128336:4984"}}

New Highway : दिल्ली से जयपुर का सफर होगा आसान, यहां 2000 करोड़ के खर्च से बनेगा 66 KM लंबा नया हाईवे

 
New Highway : केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रहे है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच दिल्ली से जयपुर जाना भी अब आसान हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे को सीधे राजस्थान की राजधानी जयपुर से जोड़ने के लिए 66.916 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड स्पर (सड़क संपर्क मार्ग) तैयार कर लिया है।

दिल्ली से जयपुर की दूरी 12 KM घटेगी

ये नया हाईवे बांदीकुई से शुरू होकर जयपुर तक जाएगा और इससे दिल्ली से जयपुर की दूरी करीब 12 किलोमीटर तक घट जाएगी, जिससे सफर का समय लगभग 45 मिनट कम हो जाएगा। यह चार लेन का नया स्पर हाईवे दिल्ली-वडोदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हिस्सा है, जिसकी कुल लागत 2,016 करोड़ रुपये रही है। New Highway इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास 12 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। NHAI के रीजनल ऑफिसर प्रदीप अत्री के मुताबिक, “इस स्पर के शुरू होने से दिल्ली से जयपुर की यात्रा अब केवल 3 से 3.25 घंटे में पूरी हो सकेगी।

पर्यटन, व्यापार और कृषि को मिलेगा लाभ

यह नया हाईवे जयपुर जैसे बड़े पर्यटन केंद्र की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगा। आमेर किला, हवा महल, जल महल और जंतर मंतर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सीधी पहुंच से न केवल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापारियों और किसानों को भी तेज ट्रांसपोर्ट का लाभ मिलेगा. दिल्ली से मुंबई की यात्रा भी अब ज्यादा सीधी और कम समय में पूरी हो सकेगी क्योंकि यह स्पर पूरे कॉरिडोर को एक नया डायनामिक कनेक्शन देता है।

जल्द शुरू होगी यातायात

फिलहाल इस ग्रीनफील्ड स्पर पर सेफ्टी ऑडिट का काम चल रहा है और इसके पूरे होते ही इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इससे दिल्ली, जयपुर और आस-पास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

NH-48 और NH-21 पर ट्रैफिक दबाव घटेगा

आपको बता दें कि अब तक जयपुर से दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे तक कोई सीधा कनेक्शन नहीं था। लोग जयपुर से दिल्ली जाने के लिए एनएच-48 (दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर) और एनएच-21 (जयपुर-दौसा) जैसे व्यस्त राजमार्गों का इस्तेमाल करते थे, जिससे न केवल यात्रा लंबी होती थी बल्कि ट्रैफिक भी ज्यादा होता था। नए स्पर के खुलने से न केवल दूरी घटेगी, बल्कि इन दोनों हाइवे पर वाहनों का दबाव भी कम होगा, जिससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी और सफर ज्यादा स्मूद और सुरक्षित होगा। New Highway