Longest Flyover: इस जगह बनने जा रहा नया 20 KM लंबा फ्लाईओवर, हरियाणा समेत इन राज्यों को मिलेगा फायदा
Jun 22, 2025, 20:05 IST
Longest Flyover: वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजधानी दिल्ली को सिग्नल फ्री और जाम से मुक्ति के लिए सरकार नए-नए प्रोजेक्ट पर काकर रही है। जानकारी के मुताबिक, अब दिल्ली में 20 KM लंबे नए सिग्नल फ्री फ्लाईओवर (Flyover) के निर्माण होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, NHAI और केंद्र सरकार ने भी इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह फ्लाईओवर (Flyover) साउथ दिल्ली से IGI एयरपोर्ट और गुरुग्राम तक सिग्नल फ्री कनेक्टिविटी देगा। जानकारी के मुताबिक, इस सिग्नल फ्री फ्लाईओवर (Flyover) की शुरुआत दक्षिण दिल्ली में स्थित एम्स से होगी और यह दक्षिणपूर्व दिल्ली के महिपालपुर तक जाएगा। बाद में इस रोड को बढ़ाकर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ दिया जाएगा। 20 KM के इस एलिवेटेड कॉरिडोर को बनाने में करीब 5 हजार करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। एक बार यह फ्लाईओवर (Flyover) बन गया तो एयरपोर्ट तक की दूरी महज 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी। कैसे फ्लाईओवर (Flyover) मिली जानकारी के अनुसार, प्राजेक्ट से जुड़े अधिकारी ने बताया कि यह कॉरिडोर एम्स से शुरू होकर वसंत कुंज में नेल्सन मंडेला मार्ग को कनेक्ट करेगा। केंद्र सरकार नेल्सन मंडेला मार्ग पर एक टनल बनाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 5 KM की यह टनल सीधे एयरपोर्ट और द्वारका एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करेगी। इस कॉरिडोर को टनल के साथ मर्ज कर दिया जाएगा, जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद की ओर से एक और कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। जोड़ेगा फ्लाईओवर (Flyover) मिली जानकारी के अनुसार, ये फ्लाईओवर (Flyover) एम्स से नादिर मार्ग तक जाएगा और आगे यह मेहरौली-गुरुग्राम रोड को कनेक्ट करेगा, साथ ही गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को भी जोड़ेगा। इस तरह यह दिल्ली और गुरुग्राम के बीच एक समानांतर कॉरिडोर की तरह काम करेगा। बड़ी राहत जानकारी के मुताबिक, अभी नोएडा, आश्रम और डीएनडी के जरिये इनर रिंग रोड कनेक्ट होता है, जबकि आउटर रिंग रोड कालिंदी कुंज से आता है। इन दोनों सड़कों से कई इलाके जुड़ते हैं। इसमें लाजपत नगर, महारानी बाग, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, निजामुद्दीन, ग्रेटर कैलाश, पंचशील एंक्लेव, पाम्पोश एंक्लेव, चिराग दिल्ली, नेहरू प्लेस, सीआर पार्क और दक्षिणी दिल्ली के अन्य इलाके भी जुड़ते हैं। नया कॉरिडोर बनने के बाद इन इलाकों के लोगों को काफी राहत मिलेगी।