Link Expressway: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 74.3 KM लंबा ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। ये एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 56 गांवों से होकर गुजरेगा।
एक्सप्रेसवे की मार्किंग का काम शुरू
ये लिंक एक्सप्रेसवे यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 4000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नोएडा एयरपोर्ट को निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 74.3 किलोमीटर लंबा एक ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे तैयार किया जाएगा। यह कनेक्टिविटी योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक बन रहे एयरपोर्ट के पास इस ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे की मार्किंग का काम शुरू हो चुका है।
इन 56 गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे
मिली जानकारी के मुताबिक भूमि पर अब मार्किंग शुरू कर दी गई है। यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जिलों के 56 गांवों की जमीन से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे फिल्म सिटी के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इसके बनने से गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे आपस में कनेक्ट हो जाएंगे।
120 मीटर चौड़ा लिंक एक्सप्रेसवे
इस लिंक एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 120 मीटर होगी। यह बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेसवे पर 44.3 किलोमीटर से शुरू होकर, यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी के पास 24.8 किलोमीटर पर जाकर जुड़ेगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से यातायात तेज और सुगम हो जाएगा।
बदले एलाइमेंट से 8.7 KM कम हुई लंबाई
पहले इस लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 83 किमी तय की गई थी, लेकिन एलाइमेंट में बदलाव के बाद इसे सेक्टर 21 से जोड़ने की योजना बनाई गई, जिससे इसकी लंबाई घटकर 74.3 किमी रह गई। अब यह एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर के 8 और बुलंदशहर के 48 गांवों से गुजरेगा। परियोजना की अनुमानित लागत 4,000 करोड़ रुपये है।
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
मार्किंग के बाद अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में UPEIDA ने अधिसूचित जमीन के लिए किसी प्रकार की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा है। यदि इस भूमि पर बैनामा किया जाता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Link Expressway