New Road: बिछेगा सड़कों का जाल, इस राज्य में 52 नई सड़कों को मिली मंजूरी; DPR पर काम शुरू
May 26, 2025, 13:19 IST
New Road: देश की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लाइट केंद्र सरकार लगातार काम कर रही हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। यहां भोपाल संभाग में 52 नई सड़क निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। सभी सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया जाएगा। बताया जा रह है कि इनका काम जल्द शुरु होने की उम्मीद है। DPR बनाने पर काम शुरू अधिकारियों के अनुसार सभी सड़कों के लिए DPR बनाने का काम शुरू हो चुका है। प्रशासकीय मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। करीब तीन माह पूर्व भोपाल संभाग में 52 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। मप्र सरकार के बजट में ये सड़कें स्वीकृत की गईं। अब इनका काम चालू होने की उम्मीद है। इनमें भोपाल के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 नई सड़कें बनेंगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी सड़कों की DPR बनाने का काम चल रहा है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। राज्य में 100 से ज्यादा सड़कों को दी स्वीकृति राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवडा ने बजट में भोपाल संभाग के लिए दरियादिली दिखाते हुए 100 से ज्यादा सड़कों को स्वीकृति दी थी। इनमें सबसे ज्यादा सड़कें रायसेन में बनाई जाएंगी। पीडब्लूडी अधिकारी बताते हैं कि अब हर माह 3-4 नई सड़कों का काम शुरू होगा।